Add To collaction

सच्चा साथी




आज जाती नही है कल आती नही है
वर्तमान समय ही हमारा सच्चा साथी है

जीवन पथ पर जीने की आस लिए हम
हम है मुसाफिर एक सुनहरें सफर का
किसी भी काम को कल पर टालना नही क्योंकि
यह घातक रोग है हमारे मानव जीवन का
सोच समझकर कार्य करें और जाने इस रहस्य को
आज जाती नही है कल आती नही है
वर्तमान समय ही हमारा सच्चा साथी है।
अनुपम और अनमोल है मानव जीवन
कल कल कहने से किसका हुआ है भला
समझ सको तो समझ लो इस गूढ़ रहस्य को
वक्त कोयले को कोहिनूर बना देती है
मानो या ना मानो,बात है सच्ची बस यही
आज जाती नही है कल आती नही है
वर्तमान समय ही हमारा सच्चा साथी है।
दैव दैव तो आलसी पुकारे 
समय का दुरुपयोग, इंसान को नीचे गिराते है
यदि सोना बनकर चमकना है तो
हर पल का सदुपयोग कर लें प्यारें
कुछ लोग सुनकर भी नही सुनते है 
और अंत समय में बहुत पछताते है
कर लें मंथन इन कही गई बातों का
आज जाती नही है कल आती नही है
वर्तमान समय ही हमारा सच्चा साथी है।

नूतन लाल साहू





   15
8 Comments

Shnaya

17-Jan-2024 11:32 PM

Nice one

Reply

Sushi saxena

16-Jan-2024 08:21 PM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

13-Jan-2024 03:45 PM

👏👌

Reply